गो माता में बसती है देश की आत्मा: शालिनी गुप्ता

नगर के यदुटांड़ स्थित श्री कोडरमा गौशाला परिसर में श्री कोडरमा गौशाला समिति के तत्वावधान में पांच दिवसीय 6

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 07:12 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 07:12 PM (IST)
गो माता में बसती है देश की आत्मा: शालिनी गुप्ता
गो माता में बसती है देश की आत्मा: शालिनी गुप्ता

झुमरीतिलैया (कोडरमा): नगर के यदुटांड़ स्थित श्री कोडरमा गौशाला परिसर में श्री कोडरमा गौशाला समिति के तत्वावधान में पांच दिवसीय 68वां गोपाष्टमी मेले का उद्घाटन गुरुवार को जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मेले में प्रतिमाओं के अलावा झूला एवं खाने-पीने के स्टॉल लगाये गए हैं। मेले में भगवान शंकर, कृष्ण-राधा की जोड़ी, रामराज, द्रौपदी चीर हरण, गो की सेवा, भगवान श्री गणेश, संतोषी माता समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र¨बदु बनी हुई है। वहीं रावण का विराट प्रतिमा भी मूर्ति बनाई गई है। उद्घाटन के उपरांत एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि गो माता में देश की आत्मा बसती है। गो सेवा का कार्य महान कार्य है। हमें तन, मन व धन से गो की सेवा करने की जरूरत है। गौशाला समिति के अध्यक्ष सुरेश जैन, कार्यकारी सचिव पुरुषोत्तम सलूजा, मेला संरक्षक रामरतन महर्षि, मेला संयोजक दीनदयाल केडिया, सह संयोजक अरुण वर्णवाल ने कहा कि कोडरमा गौशाला वृंदावन से कम नहीं है। यहां काफी संख्या में गो भक्त हैं। कोडरमा गौशाला राज्य में उन्नति की ओर बढ़ रही है। वक्ताओं ने कहा कि गो भक्ति की भावना सभी में फैल रही है। कोडरमा में निष्ठा के प्रति लोग काफी आगे आ रहे हैं। गौशाला नया आयाम की ओर बढ़ रहा है। मानवता की सेवा एवं पर्यावरण बचाने के लिए गो की रक्षा करना जरूरी है। झारखंड के 28 गौशालाओं में कोडरमा गौशाला प्रगति की ओर अग्रसर है जिसे एक नंबर पर लाने की योजना में समिति प्रयासरत है। विकास के नये आयाम को प्रगति के प्रयास जारी है। अतिथि का स्वागत समिति के पदाधिकारियों ने बुके देकर किया। समारोह का संचालन शिक्षक रामप्रपेश पांडेय ने किया। इस अवसर पर डॉ. नरेश पंडित, छोटेलाल ¨सह, मधुसूदन दारूका, सत्यनारायण सर्राफ, सज्जन शर्मा, पवन चौधरी, राजेंद्र गुटगुटिया, आयुष चौधरी, सुधांशु पचीसिया, जगदीश संघई, रामाकांत शर्मा, अवतार ¨सह सिटी, पवन भोजगढि़या आदि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन महेश दारूका ने किया। इसके पूर्व सुबह में पूजा-अर्चना की गई जिसमें संदीप केडिया व नीशा केडिया शामिल हुए। झंडोत्तेलन अध्यक्ष सुरेश जैन ने किया। शुक्रवार को नगर में गो माता के साथ झोली निकाली जाएगी तथा संध्या में स्कूली बच्चों के द्वारा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वहीं 17 को कवि सम्मेलन, 18 को स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं 19 पटना के जादूगर के द्वारा जादू दिखाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी