बूथ कमेटी को मजबूत करेंगे भाजपा कार्यकर्ता

चंदवारा प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गरायंडीह परिसर में बरकट्ठा विधान सभा अंतर्गत चंदवारा प्रखंड के पांच पंचायतों के भाजपा के बूथ अध्यक्षों, संयोजकों, सह संयोजकों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को हुई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष रामचंद्र ¨सह, विधानसभा संयोजक सह पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, बरकट्ठा के पूर्व विधायक अमित कुमार यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष धीरज कुमार, 20 सूत्री अध्यक्ष अज्जू ¨सह मौजूद थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Sep 2018 07:21 PM (IST) Updated:Sun, 09 Sep 2018 07:21 PM (IST)
बूथ कमेटी को मजबूत करेंगे भाजपा कार्यकर्ता
बूथ कमेटी को मजबूत करेंगे भाजपा कार्यकर्ता

चंदवारा (कोडरमा): चंदवारा प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गरायडीह परिसर में बरकट्ठा विधान सभा अंतर्गत चंदवारा प्रखंड के पांच पंचायतों के भाजपा के बूथ अध्यक्षों, संयोजकों, सह संयोजकों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को हुई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष रामचंद्र ¨सह, विधानसभा संयोजक सह पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, बरकट्ठा के पूर्व विधायक अमित कुमार यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष धीरज कुमार, 20 सूत्री  अध्यक्ष अज्जू ¨सह मौजूद थे। बैठक में सभी बूथ अध्यक्षों से उनके बूथों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया। साथ ही बूथ कमेटियों को सु²ढ़ करने का निर्देश दिया गया और एक सप्ताह के अंदर-अंदर बूथ कमेटियों का समीक्षा कर इसका रिपोर्ट प्रखंड व जिलाध्यक्ष को सुपुर्द करने को कहा गया। इसके लिए सभी पंचायतों में प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त किए गए जिसमें बड़की धमराय पंचायत के लिए राजकुमार पांडेय, सरयू प्रसाद वर्मा, कांटी के लिए धनेश्वर ठाकुर व रामचंद्र गोप, कांको के लिए मनोज साव व सुनीता गिरी, पिपराडीह के लिये रामचंद्र शर्मा व धीरज कुमार, बिरसोडीह के लिये ललित शर्मा व केबी यादव का नाम शामिल है। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामचंद्र ¨सह ने कहा कि सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं की मुस्तैदी ही आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव की जीत सुनिश्चित करेगा। वहीं सुरेश यादव ने कहा कि बूथ कमेटियों को सु²ढ़ व सशक्त करके चुनाव की तैयारी करना एवं सभी कार्यकर्ताओं को इस कार्य में लगाना ही प्राथमिकता होनी चाहिए। वहीं पूर्व विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि बरकट्ठा भारतीय जनता पार्टी का गढ़ रहा है और रहेगा। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड उपाध्यक्ष रवि यादव ने की, जबकि संचालन प्रखंड महामंत्री मनोज साव ने किया। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड के महामंत्री मनोज साव, उपेंद्र दास, शिवपूजन भारती, पोखराज राणा, केदार भारती, रामचंद्र शर्मा, विजय यादव, ललित शर्मा, सुखदेव यादव आदि थे।

chat bot
आपका साथी