Champai Soren: कल हजारीबाग दौरे पर रहेंगे चंपई सोरेन, Abua Awas के लाभुकों को देंगे स्वीकृति पत्र

Champai Soren News मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सोमवार का बिनोवा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में आयोजित कार्यक्रम में अबुआ आवास लाभुकों को स्वीकृति पत्र देने के साथ कई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए कोडरमा जिला प्रशासन ने जिले के सभी बीडीओ को प्रखंड वार लक्ष्य निर्धारित किया है। कोडरमा प्रखंड से 600 लाभुक विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने जाएंगे।

By Ravindra kumar Edited By: Publish:Sun, 18 Feb 2024 05:17 PM (IST) Updated:Sun, 18 Feb 2024 05:17 PM (IST)
Champai Soren: कल हजारीबाग दौरे पर रहेंगे चंपई सोरेन, Abua Awas के लाभुकों को देंगे स्वीकृति पत्र
Champai Soren: कल हजारीबाग दौरे पर रहेंगे चंपई सोरेन, Abua Awas के लाभुकों को देंगे स्वीकृति पत्र

HighLights

  • 2023-24 में 4591, 2024-25 में 8032 लाभुकों को अबुआ आवास की स्वीकृति
  • 2025-26 में 5737 लाभुकों को अबुआ आवास की स्वीकृति दी गई।

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सोमवार का बिनोवा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में आयोजित कार्यक्रम में अबुआ आवास लाभुकों को स्वीकृति पत्र देने के साथ कई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए कोडरमा जिला प्रशासन ने जिले के सभी बीडीओ को प्रखंड वार लक्ष्य निर्धारित किया है।

कोडरमा की बीडीओ सुमन गुप्ता ने प्रखंड के सभी पंचायत सचिव, जनसेवक व रोजगार सेवक को कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए रविवार को आनलाइन दिशानिर्देश दिया। कोडरमा प्रखंड से 600 लाभुक विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने जाएंगे।

अबुआ आवास पास होने के बाद पहली किस्त में 15% राशि मिलेगी

जिले में 2023-24 में 4591, 2024-25 में 8032 तथा 2025-26 में 5737 लाभुकों को अबुआ आवास की स्वीकृति दी गई। इन तीन वर्षो में 18,360 लाभुकों को आवास मिलेगा। इसमें एसटी व एससी के 50 प्रतिशत, ओबीसी के 35 प्रतिशत, अल्पसंख्यक के 10 प्रतिशत व सामान्य वर्ग के लिए जनसंख्या के आधार पर पांच प्रतिशत लाभुकों का चयन किया जाएगा। इसमें चार किस्तों दो लाख रुपये की राशि मिलेगी।

अबुआ आवास स्वीकृति के बाद प्रथम किस्त 15 प्रतिशत रकम दी जाएगी। लिंटर स्तर तक निर्माण पर 25 प्रतिशत, छत की ढलाई पर 50 प्रतिशत तथा आवास पूर्ण होने पर शेष 10 प्रतिशत की राशि दी जाएगी। कच्चे घरों में रहने वाले परिवार, आवासविहीन व निराश्रित परिवार, कमजोर जनजाति समूह के परिवार, प्राकृतिक आपदा के शिकार परिवार व आवास योजना से वंचित परिवार को अबुआ आवास दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: असमंजस में चंपई सरकार! खुलकर नहीं बोल रहे कांग्रेस विधायक, खरगे से मुलाकात के बाद तस्वीरें होंगी साफ

ये भी पढ़ें: Hemant Soren: 'हेमंत सोरेन जब तक जेल से...', चंपई के मंत्री ने भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा; कर दिया ये एलान

chat bot
आपका साथी