पारा 40 पार, जनजीवन हुआ बेहाल

झुमरीतिलैया/जयनगर : सूर्य की किरणें अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दी हैं। पारा 40 पार हो गया है। कुछ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Apr 2017 05:29 PM (IST) Updated:Fri, 28 Apr 2017 05:29 PM (IST)
पारा 40 पार, जनजीवन हुआ बेहाल
पारा 40 पार, जनजीवन हुआ बेहाल

झुमरीतिलैया/जयनगर : सूर्य की किरणें अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दी हैं। पारा 40 पार हो गया है। कुछ दिनों तक पारा स्थिर रहने के बाद एकबार फिर बढ़ना शुरू हो गया है। सुबह नौ बजे के बाद से ही धूप असहनीय हो जाती है। दोपहर होते ही घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। स्कूलों में क्लास सुबह हो जाने से बच्चों को थोड़ी राहत जरूर है, लेकिन छुट्टी होने के बाद आने में बच्चों के चेहरे झुलस जाते हैं।

जल संकट गहराया

गर्म हवा के झोकों से आम जनजीवन बेहाल है। गर्मी बढ़ने के साथ ही जलसंकट गहराने लगा है। कुआं सूखने लगे हैं। हैंडपंप भी जवाब देने लगे हैं। कई इलाकों में लोग पानी के लिए त्राहिमाम कर रहे हैं। स्थानीय जयनगर में तो सप्लाई वाटर भी नियमित मिलना बंद हो गया है। दिन ब दिन ताल-तलैया सूखते जा रहे हैं। दो चार दिन में सभी जलस्त्रोत सूख जाएंगे, जिससे मवेशियों को भी पानी के लिए तरसना पड़ेगा।

लू से बचने की कोशिश

लोग धूप और लू के थपेड़ों से बचने के लिए छाता, हेलमेट और गमछा का प्रयोग कर रहे हैं। वहीं गर्मी के कारण लू लगने के मामले में काफी आ रहे हैं। चिकित्सकों के क्लिनिक में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है।

क्या कहते हैं डॉक्टर

लू से बचने के लिए लोग सुबह नाश्ता करके ही घर से निकलें। पानी और जूस का सेवन ज्यादा करें। खीरा, तरबूजा आदि का सेवन लाभकारी होगा। तेज गर्मी से डिहाइड्रेशन होने का खतरा ज्यादा होता है, इसलिए लोग लू से बचें। अपने काम को सुबह और शाम को ही ज्यादा निपटाएं।

डॉ दिवाकर यादव, चिकित्सा पदाधिकारी, सीएससी जयनगर।

झुलसा रही गर्मी, रुला रही बिजली

मरकच्चो: अप्रैल माह में ही मरकच्चो प्रखंड वासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मनुष्य तो मनुष्य पशु-पक्षियों का भी जीना दूभर हो गया है। धरती तप रही है और आकाश से अंगारे बरस रहे हैं। पेड़ पौधे भी झुलस रहे हैं। ऐसे में जहां गर्मी लोगों को झुलसा रही है, वहीं बिजली भी अपनी आंख-मिचौली का खेल खेल रही है। मरकच्चो में बिजली का बहुत ही बुरा हाल हो गया है। बिजली रानी को आने जाने में ही सारा समय बीत जाता है। कभी भी ठहर कर बिजली रहती ही नहीं है। मरकच्चो में बिजली दिन रात के 24 घंटे में मात्र 4-5 घंटे ही रहती है। ऐसे में लोगों को न रात में नींद आती है न दिन में ही चैन पड़ता है। पड़ रही भयंकर गर्मी में सबसे अधिक परेशानी स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राओं को हो रही है। छात्र छात्राएं सुबह 6.30 में सकूल-को¨चग के लिए निकल जाती हैं, लेकिन लौटते समय 11 से 12 बजे इतनी कड़ी धूप हो जाती है कि लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के लोगों ने मरकच्चो में कम से कम 24 घंटे में 20 घंटे विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी