रंगदारी मागने के आरोप में तीन गिरफतार

By Edited By: Publish:Sat, 20 Sep 2014 11:02 PM (IST) Updated:Sat, 20 Sep 2014 11:02 PM (IST)
रंगदारी मागने के आरोप  में तीन गिरफतार

कोडरमा: डिब्बाडीह डोरंडा निवासी रमेश सिंह से रंगदारी मागने के एक मामले में कोडरमा पुलिस ने तीन अभियुक्तों रूपेश कुमार राजवंशी, द्वारिका साव व हेमंती देवी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त रूपेश राजवंशी से पूछे जाने पर उसने कांड में मनोज मेहता, गोगाराम, विनोद यादव, पुरुषोत्तम कहार, पिंटू कहार, गोरे कहार, प्रेम साव, द्वारिका साव व हेमंती देवी के शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है।

क्या है मामला

कोलगरमा के पास हरहरो नदी पर पुल निर्माण कार्य में लगे संवेदक से 10 लाख रुपये की रंगदारी मागे जाने को लेकर एजेंसी मां विंध्यवासिनी कंपनी के प्रोपराइटर रमेश कुमार सिंह ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध कोडरमा थाना में मामला दर्ज कराया था। दर्ज मामले में कहा गया था कि 13 सितंबर को 10-12 की संख्या में अज्ञात लोग निर्माणस्थल पर आकर उनके मुश्ाी ओम सिंह से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं दिये जाने पर प्रोपराइटर व पार्टनर की हत्या करने की धमकी दी गई थी।

chat bot
आपका साथी