जीवन के लिए अहम है संगीत : पांडेय

By Edited By: Publish:Sun, 27 Jul 2014 12:51 AM (IST) Updated:Sun, 27 Jul 2014 12:51 AM (IST)
जीवन के लिए अहम है संगीत : पांडेय

झुमरीतिलैया : सीडी बालिका उच्च विद्यालय झुमरीतिलैया में शनिवार को एकल गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वर्ग नवम एवं दशम की 20 छात्राओं ने राष्ट्रीय व लोकगीत प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में प्रथम-वर्ग दशम की आरती कुमारी, द्वितीय-वर्ग नवम की अनीता कुमारी एवं तृतीय-काजल कुमारी, निशा कुमारी रही। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य रामप्रवेश पांडेय ने कहा कि संगीत मनुष्य जीवन के काफी अहम है। छात्राओं में संगीत के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतियोगिता आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ संगीत भी एक पाठ्यक्रम का हिस्सा है। इससे केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि दिल व दिमाग भी शांत होता है। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका ग्रिजली बीएड कॉलेज के प्रो. धर्मेद्र कुमार सिंह, सीडी ग‌र्ल्स स्कूल के शिक्षक सुनील देवनाथ, लीना शकुंतला सिंह थे। इस अवसर पर शिक्षक वीरेंद्र प्रसाद, लाल शर्मा, अभय प्रसाद, शंभू शरण, रीना सिंह, नूतन सिन्हा, कृष्णा कुमारी, रत्‍‌ना सरकार, चिंता देवी के अलावा ग्रिजली बीएड की प्रशिक्षु शिक्षिका व विद्यालय की छात्राएं उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी