ट्रेन से कटकर विवाहिता ने दी जान

By Edited By: Publish:Tue, 22 Apr 2014 10:18 PM (IST) Updated:Tue, 22 Apr 2014 10:18 PM (IST)
ट्रेन से कटकर विवाहिता ने दी जान

जयनगर : धनबाद-गया रेलखंड के सरमाटाड स्टेशन में पोल संख्या 376/22 के समीप (2314) सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से एक महिला की मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह 5 बजे की है। मृतका के शव की पहचान जयनगर के पेठियाबागी निवासी गुड्डू कांदू की पत्‍‌नी रेखा देवी (22) के रूप में की गई है। मृतका अपने पीछे दो बच्चे को छोड़ गई है। बताया जाता है पारिवारिक विवाद के कारण महिला ने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी