आदेश के छ: माह बाद भी नहीं दिया स्कूल का प्रभार

By Edited By: Publish:Tue, 22 Apr 2014 02:19 AM (IST) Updated:Tue, 22 Apr 2014 02:19 AM (IST)
आदेश के छ: माह बाद भी नहीं दिया स्कूल का प्रभार

जयनगर: डीईओ मोहनचांद मुकीम के आदेश के छह माह बाद भी उत्क्रमित उच्च विद्यालय नईटाड़ के सहायक शिक्षक असीम कुमार तिवारी ने राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय का संपूर्ण प्रभार मध्य विद्यालय नईटाड़ के प्रभारी प्रधानाध्यापक झमन महतो नहीं दिया है।

प्रभारी क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी जयनगर सह प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सतगावां हरेंद्र यादव के पत्रांक 35 दिनांक 12 नवंबर 2013 के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी मोहन चाद मुकिम ने 31 नवंबर को एक पत्र जारी कर श्री तिवारी को इस संबंध में एक आदेश दिया था। परंतु छ: माह बीत जाने के बाद भी विद्यालय का प्रभार झमन महतो को असीम कुमार तिवारी ने प्रभार नहीं दिया गया है। प्रभार नहीं मिलने से पठन-पाठन और कई आवश्यक काम करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रभारी प्रधानाध्यापक झमन महतो ने बताया कि प्रभार नहीं मिलने की स्थिति में विद्यालय के संचालन में काफी परेशानी हो रही है। इस बात की जानकारी कई बार विभाग को दी गई है।

वहीं दूसरी असीम कुमार तिवारी, सहायक शिक्षक, राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय नईटाड़ से बात करने पर उन्होंने कहा कि गलत तरीके से एक साजिश के तहत प्रभार सौंपने का पत्र निकलवाया गया। पूर्व में झमन महतो पर राशि गबन का आरोप लगा था। इस बात की जानकारी हमने जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी दी है। वहा से मौखिक आदेश दिया गया कि आचार संहिता के बाद इस मामले को सुलझाया जाएगा।

क्या कहते हैं अधिकारी

इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी मोहन चाद मुकिम ने बताया कि दोनों शिक्षकों को कई बार कार्यालय बुलाया गया है, पर वे दोनों नहीं आ रहे है। अगर दोनों शिक्षक आते तो मामला सुलझ जाता।

chat bot
आपका साथी