बच्चे को अधिक से अधिक स्तनपान कराएं महिलाएं : रंजीता

विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर गुरुवार को मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र तोरपा बांसटोली में पोषण संबंधित स्टॉल लगाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 07:13 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:13 PM (IST)
बच्चे को अधिक से अधिक स्तनपान कराएं महिलाएं : रंजीता
बच्चे को अधिक से अधिक स्तनपान कराएं महिलाएं : रंजीता

तोरपा : विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर गुरुवार को मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, तोरपा बांसटोली में पोषण संबंधित स्टॉल लगाए गए। प्रदर्शनी के माध्यम से गर्भवती और धात्री महिलाओं को स्तनपान व पोषण के महत्व के बारे जानकारी व सलाह दी गई।

आंगनबाड़ी सेविका रंजीता देवी ने स्तनपान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्तनपान सही में बच्चों के लिए अमृत के समान है। जिन बच्चों को भरपूर मात्रा में मां का दूध मिलता है, उन बच्चों के शरीर में रोग निरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को जरूर स्तनपान कराएं। मौके सहायिका ज्योति तोपनो, सबीना तोपनो, बहालेन डहंगा, अंजलिना कुमुदिना लकड़ा, सरस्वती देवी, जॉनी देवी, रूबाना खातून, सरिता कुमारी, कुंती देवी, मुनिता देवी एवं करिश्मा कुमारी सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी