सभी प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं : एसपी

खूंटी : सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान अपने प्रतिष्ठान के अंदर व बाहर सड़क के दोनों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाएं। साथ ही मल्टी स्विच सिस्टम लगाएं ताकि आपराधिक घटनाओं को रोका जा सके। यह बात पुलिस अधीक्षक अश्वनी कुमार सिन्हा ने कही। वे शनिवार को व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मालिकों व चैंबर ऑफ कामर्स के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Oct 2018 01:32 AM (IST) Updated:Sun, 28 Oct 2018 01:32 AM (IST)
सभी प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं : एसपी
सभी प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं : एसपी

खूंटी : सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान अपने प्रतिष्ठान के अंदर व बाहर सड़क के दोनों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाएं। साथ ही मल्टी स्विच सिस्टम लगाएं ताकि आपराधिक घटनाओं को रोका जा सके। यह बात पुलिस अधीक्षक अश्वनी कुमार सिन्हा ने कही। वे शनिवार को व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मालिकों व चैंबर ऑफ कामर्स के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।

उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि दुकान के अंदर व बाहर कई स्थानों पर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक व थाना प्रभारी के फोन नंबर या तो स्टीकर बनाकर साटें या फिर पेंट से लिखवा दें। किसी भी आपराधिक घटना की आशंका होने पर तत्काल संबंधित थाना या 100 नंबर पर सूचना दें। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वर्तमान में शहरी क्षेत्र एवं हाईवे में सरकार द्वारा स्थापित सीसीटीवी कैमरे कार्य कर रहे हैं। बैठक में उपस्थित चैंबर ऑफ कामर्स के पदाधिकारियों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मालिकों ने कुछ समस्याओं पर एसपी का ध्यान आकर्षित किया। कहा कि हाईवे पर स्थित स्कूलों की छुट्टी के समय यातायात व्यवस्था सुचारु की जाए। कर्रा थानांतर्गत जम्हार बाजार में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाई जाए। साथ ही कर्रा थानांतर्गत गोविन्दपुर क्षेत्र में अस्थायी पुलिस कैम्प स्थापित किया जाए और आपराधिक तत्वों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। इस पर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य रूप से पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी खूंटी, सभी थानों के पुलिस पदाधिकारी, जिले के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मालिक एवं चैंबर ऑफ कामर्स के पदाधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी