जंगली हाथी ने एक को मारा, एक को किया घायल

सोनाहातू : थाना क्षेत्र के भूसुडीह गाव में शनिवार की अहले सुबह 5 बजे जंगली हाथी के हमले से एक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 01:13 AM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 01:13 AM (IST)
जंगली हाथी ने एक को मारा, एक को किया घायल
जंगली हाथी ने एक को मारा, एक को किया घायल

सोनाहातू : थाना क्षेत्र के भूसुडीह गाव में शनिवार की अहले सुबह 5 बजे जंगली हाथी के हमले से एक 70 बृद्ध व्यक्ति की मौत, एवं एक अन्य 60 बर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेज दिया गया है। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि अहले सुबह गाव के 70 वर्षीय लखीराम महतो ओर 60 वर्षीय महावीर महतो शौच के लिए निकले थे। अचानक गाव के बाहर झाड़ियों से एक हाथी निकला और एक को कुचल दिया। हाथी के हमले के बाद दोनों को पीएचसी सोनाहातू ले जाने के क्रम में लखीराम महतो ने रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं महावीर महतो को पीएचसी से गंभीर स्थिति पर बेहतर इलाज हेतु रिम्स भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही तमाड़ रेंजर अमरनाथ भगत व वनपाल करमा गाड़ी मृतक परिजनों को नगद 40 हजार रुपये दिए। वहीं सोनाहातू प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र अंतर्गत सेंरेंगडीह गाव में 13 जंगली हाथियों ने आतंक मचाकर कई किसानों की फसल को रौंद दिया।

chat bot
आपका साथी