खूंटी थाना परिसर में अखंड हरिकीर्तन शुरू

खूंटी : महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में गुरुवार को खूंटी थाना परिसर स्थित शिवालय में अखंड हरिकीर्तन आरं

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Feb 2017 08:21 PM (IST) Updated:Thu, 23 Feb 2017 08:21 PM (IST)
खूंटी थाना परिसर में अखंड हरिकीर्तन शुरू
खूंटी थाना परिसर में अखंड हरिकीर्तन शुरू

खूंटी : महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में गुरुवार को खूंटी थाना परिसर स्थित शिवालय में अखंड हरिकीर्तन आरंभ हुआ। जिला पुलिस एसोसिएशन खूंटी के तत्वावधान में यह अखंड हरिकीर्तन आरंभ हुआ। अखंड हरिकीर्तन आरंभ करने के पहले विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पूजा विधि संपन्न कराई गई। इसके बाद हरिकीर्तन मंडली द्वारा कीर्तन आरंभ किया गया। महाशिवरात्रि के कार्यक्रम और अखंड हरिकीर्तन को सफल बनाने में जिला पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश कुमार राय, समीर मरकी, गंधुर लकड़ा, सकलेश कुमार निराला, रमेश पासवान, अजीत जोरोमबाड़ा और सत्येंद्र कुमार ¨सह आदि लगे हुए हैं। अध्यक्ष ने बताया कि हरिकीर्तन मंडली में दुखु दास, सूरदास मांझी, सुभाष हाजरा, चंद्रमोहन प्रमाणिक, विष्णु चरण मांझी, जगदीश मुंडा, जगेश्वर लोहार, अनंत लोहरा, राम जीवन मुंडा, दमन मुंडा, पांडेय मुंडा आदि गायक 24 घंटे तक चलने वाले इस अखंड हरिकीर्तन में भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को अखंड हरिकीर्तन की पूर्णाहुति और जलाभिषेक के बाद लंगर का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद शाम में भगवान की बरात सज-धजकर निकलेगी। यह बारात थाना परिसर से नीचे चौक और वहां से कर्रा रोड होते हुए पुरातन मंडा तक जाएगी। धूमधाम से बरात निकालने के बाद शुक्रवार की रात में भगवान शिव का विवाह होगा। एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा अपनी पत्नी के साथ विवाह की विधि के होने वाले अनुष्ठान को पूरा करेंगे और कन्यादान की रस्म निभाएंगे। अन्य अधिकारी को भी इस समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

chat bot
आपका साथी