गोमांस को खस्सी कहकर बेचते थे पति-पत्नी, ग्रामीणों ने पकड़कर धुना; जेल Khunti News

Jharkhand. खूंटी जिले में पुलिस ने रविवार को प्रतिबंधित मांस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 25 Aug 2019 02:49 PM (IST) Updated:Sun, 25 Aug 2019 05:46 PM (IST)
गोमांस को खस्सी कहकर बेचते थे पति-पत्नी, ग्रामीणों ने पकड़कर धुना; जेल Khunti News
गोमांस को खस्सी कहकर बेचते थे पति-पत्नी, ग्रामीणों ने पकड़कर धुना; जेल Khunti News
खूंटी, जासं। खूंटी पुलिस ने खस्सी के नाम पर गोमांस बेचने वाले एक दंपती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार पति-पत्नी केरोबिन सुरीन व शकुंतला सुरीन हैं। घटना रविवार की है। कुंजला मोड़ के पास जब ग्रामीणों को इसकी भनक लगी, तो उन्होंने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इनके पास से 15 किलो गोमांस बरामद किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि गांव से गाय-बैल की चोरी होती थी। इसमें इन्हीं का हाथ है। बताया जाता है कि खूंटी स्थित सुरीन लॉज के परिसर में दोनों पति-पत्‍नी मांस गोमांस को खस्सी का मीट कहकर बेचते थे। लोग यहां आकर मांस खरीदते थे। सुरीन लॉज में रहने वाले विद्यार्थियों को भी यही मीट खिलाया जाता था। घटना के बाद सुरीन लॉज का संचालक धनिया सुरीन फरार है।
chat bot
आपका साथी