गणेश पूजा को ले निकली कलशयात्रा

तोरपा गांधी नगर तोरपा में भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा की स्थापना भी की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Sep 2019 07:29 PM (IST) Updated:Sun, 01 Sep 2019 07:29 PM (IST)
गणेश पूजा को ले निकली कलशयात्रा
गणेश पूजा को ले निकली कलशयात्रा

तोरपा : तोरपा में गणेश पूजा के शुभारंभ को लेकर रविवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में 301 श्रद्धालु महिलाएं शामिल हुईं। गांधी नगर गणेश पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित गणेश पूजा को लेकर 301 श्रद्धालु महिलाओं के अलावा सैकड़ों भक्त कलशयात्रा में शामिल हुए। इस दौरान बैंड-बाजे के साथ छाता नदी के तट पर पहुंचे, जहां पुरोहित कृष्णा पाढ़ी के द्वारा छाता नदी के जल को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महिलाओं ने अपने अपने कलश में भरा। इसके बाद कलश यात्रा पुन: उसी रास्ते के दूरी तय कर पूजास्थल पर पहुंची। पूजन स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापित की गई। इसके बाद सोमवार को गणेश चतुर्थी पर्व पर भव्य पूजा का आयोजन किया जाएगा। वहीं, कलशयात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में जिप सदस्य जयमंगल गुड़िया बतौर उपस्थित थे। साथ में सुखदेव राम, रुपेश गुप्ता, राधेश्याम भगत, रंजीत वर्मा सहित कई उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में गांधी नगर गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष टिंकू नायक, गौरी शंकर नायक, जगदेव नायक, संदीप नायक, गजाधर नायक, भौसा नायक, शिवा नायक, सकुल नायक, प्रदीप नायक, सूरज नायक, आकाश नायक सहित कई लोगों का प्रमुख योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी