डॉ. रेणुका ठाकुर बनीं बिरसा कॉलेज की नई प्राचार्या

बिरसा कॉलेज खूंटी में प्राचार्य के पद पर मंगलवार को डॉ. रेणुका ठाकुर ने पदभार संभाल लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 May 2020 07:20 PM (IST) Updated:Tue, 12 May 2020 07:20 PM (IST)
डॉ. रेणुका ठाकुर बनीं बिरसा कॉलेज की नई प्राचार्या
डॉ. रेणुका ठाकुर बनीं बिरसा कॉलेज की नई प्राचार्या

खूंटी : बिरसा कॉलेज, खूंटी में प्राचार्य के पद पर मंगलवार को डॉ. रेणुका ठाकुर ने पदभार ग्रहण किया। प्रभारी प्राचार्या डॉ. नेलेन पूíत ने उन्हें पदभार सौंपा।

डॉ. रेणुका ठाकुर इससे पूर्व धनबाद के प्रतिष्ठित एसएसएलएनटी कॉलेज में प्राचार्य के पद पर कार्यरत थीं। उनका स्थानांतरण बिरसा कॉलेज, खूंटी होने पर उन्होंने मंगलवार को पदभार संभाला। विदित हो कि पिछले सात वर्षों से बिरसा कॉलेज में स्थायी प्राचार्य का पद खाली थी। प्रभारी प्राचार्य के रूप में कॉलेज में पठन-पाठन का कार्य चल रहा था। वर्ष 2013 में प्राचार्य अरुण गुप्ता के सेवानिवृत्त होने बाद से यहां किसी स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति नहीं की गई थी। छात्रसंघ द्वारा कई बार स्थायी प्राचार्य बहाल किए जाने की मांग की जा चुकी थी। नई प्राचार्या के स्वागत के लिए प्रो. जर्मन कीड़ो, डॉ. अमित कुमार, राजकुमार गुप्ता, विजय प्रधान, घनश्याम मिश्रा आदि कॉलेज कर्मी मौजूद थे। इनके अतिरिक्त सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार व छात्रसंघ महासचिव सौरभ कुमार साहू ने भी नयी प्राचार्या का स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी