नक्‍सलियों ने पत्थलगड़ी का विरोध करने पर पारा शिक्षक को मारी गोली

झारखंड के खूंटी में नक्सलियों ने पारा शिक्षक को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 05:44 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 05:44 PM (IST)
नक्‍सलियों ने पत्थलगड़ी का विरोध करने पर पारा शिक्षक को मारी गोली
नक्‍सलियों ने पत्थलगड़ी का विरोध करने पर पारा शिक्षक को मारी गोली

जागरण संवाददाता, खूंटी। मारंगहदा थाना क्षेत्र के सलकाडीह गांव में बुधवार को दिनदहाड़े बेखौफ नक्सलियों ने पारा शिक्षक सनिका टूटी को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं, उसकी पत्नी सिसलिया टूटी को तेज धारदार हथियार से गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों पति-पत्नी सलकाडीह स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में शिक्षक-शिक्षिका है।

घटना के बाद पहुंची स्थानीय पुलिस ने गंभीर रूप से घायल शिक्षक सनिका टूटी को रांची रिम्स भेज दिया, जबकि उसकी पत्नी को सदर अस्पताल खूंटी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे भी रांची रिम्स रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों पति-पत्नी जिला मुख्यालय स्थित खूंटीटोली से प्रतिदिन बाइक से सलकाडीह स्थित स्कूल जाते थे। बुधवार को भी स्कूल से लौटने के क्रम में पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने सनिका टूटी पर गोली चला दी, जिससे सनिका टूटी वहीं पर गिर गया। उसकी पत्नी ने जैसे ही झाड़ी में भागने का प्रयास किया, अपराधियों ने उस पर तेज धार हथियार से वार कर दिया, जिससे उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल पारा शिक्षिका सिसिलिया टूटी।

घायल पारा शिक्षिका ने कहा कि इससे पहले भी अपराधियों ने उन लोगों पर हमला किया था। इसके अलावा उसने कहा कि सलकाडीह में पत्थलगड़ी नहीं हुई। हमलोग उसका विरोध करते थे। वहीं, एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने कहा कि अपराधियों का पता लगाया जा रहा है। जांच के बाद ही इस पर कुछ कहना संभव होगा 

chat bot
आपका साथी