दिव्यांगों के बीच किया मोदी आहार का वितरण

मुरहू प्रखंड अंतर्गत चमराटोली और बम्हनी गांव में रविवार को दिव्यांगों के बीच केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा प्रदत्त मोदी आहार का वितरण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 07:08 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 07:08 PM (IST)
दिव्यांगों के बीच किया मोदी आहार का वितरण
दिव्यांगों के बीच किया मोदी आहार का वितरण

खूंटी : मुरहू प्रखंड अंतर्गत चमराटोली और बम्हनी गांव में रविवार को दिव्यांगों के बीच केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा प्रदत्त मोदी आहार का वितरण किया गया। सेवा सप्ताह के सातवें और अंतिम दिन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार द्वारा मुहैया कराए गए मोदी आहार का वितरण सेवा सप्ताह के जिला सह संयोजक सिद्धार्थ गुप्ता ने प्रखंड अध्यक्ष रामबिहारी साव, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता महेश चौधरी व जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार की उपस्थिति में किया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर जारी लॉकडाउन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा की जो भावना दिखाई, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों के बीच मोदी आहार का वितरण कर भाजपा ने उन्हें मदद पहुंचाने का काम किया है। इस कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी आदर्श अंशुल, चंद्रशेखर मांझी एवं शंकर महतो आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी