सड़क दुर्घटना में तीन घायल

कर्रा जरियागढ थाना क्षेत्र के ओवरसियर बगान के पास शनिवार को कर्रा पीएचईडी की ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर एलिन गुड़िया एवं कर्रा पीएचईडी के जेई हरेराम सिंह समेत तीन लोग सड़क दुर्घटना

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 12:40 AM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 06:18 AM (IST)
सड़क दुर्घटना में तीन घायल
सड़क दुर्घटना में तीन घायल

संवाद सूत्र, कर्रा : जरियागढ थाना क्षेत्र के ओवरसियर बगान के पास शनिवार को कर्रा पीएचईडी की ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर एलिन गुड़िया एवं कर्रा पीएचईडी के जेई हरेराम सिंह समेत तीन लोग सड़क दुर्घटना मे घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार कर्रा सीएचसी में किया गया। बाद में गंभीर रूप से घायल जेई हरेराम सिंह को रांची रेफर कर दिया गया।

घटनाक्रम के मुताबिक पीएचईडी के जेई हरेराम सिंह, ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर एलिन गुड़िया व एलिन गुड़िया का सात वर्षीय पुत्र फ्रांसिस जेवियर दोपहर तीन बजे कार से सोलर पम्प की साइड देखने जरियागढ़ जा रहे थे। इसी दौरान कैची मोड़ के समीप ओवरसियर बगान के पास कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। फलस्वरूप कार में सवार तीनों लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पीएचईडी कर्मी व स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सभी घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी कर्रा लाया गया। यहां डॉ. अंशुमन शर्मा व फॉर्मासिस्ट जयप्रकाश ने प्राथमिक उपचार करने के बाद जेई हरेराम सिंह को रांची रेफर कर दिया। वहीं ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर एलिन गुड़िया व उनके पुत्र जेवियर फ्रांसिस को घर भेज दिया गया। दुर्घटना में हरेराम सिंह के सिर व दोनों पैर में चोट आई है। वहीं एलिन गुड़िया के चेहरे व उनके बेटे जेवियर फ्रांसिस को हल्की चोट लगी है।

chat bot
आपका साथी