ग्रामीणों को दी यातायात नियमों की जानकारी

जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा एलईडी वाहन के माध्यम से लगातार आम लोगों के बीच विविध विषयों के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 07:57 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 07:57 PM (IST)
ग्रामीणों को दी यातायात नियमों की जानकारी
ग्रामीणों को दी यातायात नियमों की जानकारी

खूंटी : जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा एलईडी वाहन के माध्यम से लगातार आम लोगों के बीच विविध विषयों के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को एलईडी वाहन के माध्यम से मुरहू प्रखंड अंतर्गत कुड़ापूर्ति पंचायत के सायको साप्ताहिक बाजार में सड़क सुरक्षा से संबंधित वीडियो व ऑडियो क्लिप का प्रदर्शन कर ग्रामीणों को यातायात के नियमों का अनुपालन करने के प्रति जागरूक किया गया।

लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करने के प्रति सजग किया गया। लोगों को जागरूक किया गया कि नशे का सेवन कर वाहन नहीं चलाना चाहिए। गाड़ी चलाने के दौरान मोबाइल फोन अथवा दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल के कारण ध्यान हटने से सड़क दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए वाहन चलाते समय उक्त उपकरणों का उपयोग नहीं करना चाहिए। साथ ही वीडियो दिखाकर मिशन इंद्रधनुष अभियान की जानकारी विस्तार से दी गई। वीडियो के माध्यम से ग्रामीणों को बताया गया कि मिशन इंद्रधनुष का उद्देश्य उन बच्चों का वर्ष 2020 तक टीकाकरण करना है जिन्हें डिफ्थेरिया, बलगम, टिटनेस, पोलियो, तपेदिक, खसरा तथा हेपेटाइटिस-बी को रोकने के टीके नहीं लगे हैं या उन्हें आंशिक रूप से टीके लगाए गए हैं। साथ ही गभर्वती महिलाओं को जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

chat bot
आपका साथी