कर्रा से तीन साल की बच्ची लापता

कर्रा थानांतर्गत जुरदाग टेमटेम टोली निवासी तीन वर्षीय बच्ची आकृति तिडू गत शुक्रवार को लापता हो गयी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसकी कोई खबर नहीं लगी तो उसके परिज

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 07:55 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 06:20 AM (IST)
कर्रा से तीन साल की बच्ची लापता
कर्रा से तीन साल की बच्ची लापता

तोरपा : कर्रा थानांतर्गत जुरदाग टेमटेम टोली निवासी तीन वर्षीय बच्ची आकृति तिडू गत शुक्रवार को लापता हो गयी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसकी कोई खबर नहीं लगी तो उसके परिजनों ने रविवार को कर्रा थाना में मामला दर्ज कराया। जुरदाग की सिसिलिया तिडू ने बताया कि गत 15 नवंबर को दोपहर एक बजे के लगभग अपने गांव से खेलने के क्रम में ही लापता हो गयी। उन्होंने बताया कि आकृति का रंग सांवला है। वह काले रंग की स्कर्ट और लाल ब्लाउज पहने हुए है। जानकारी मिलने पर मोबाइल नंबर 7488812698 पर संपर्क किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी