चल चित्र प्रदर्शित कर लोगों को किया जा रहा जागरूक

जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा एलईडी वाहन के जरिये जनजागरूकता व सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के चल चित्र दिखाकर ग्रामीणों को योजनाओं से लाभ लेने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 08:13 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 08:13 PM (IST)
चल चित्र प्रदर्शित कर लोगों को किया जा रहा जागरूक
चल चित्र प्रदर्शित कर लोगों को किया जा रहा जागरूक

खूंटी : जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा एलईडी वाहन के जरिये जनजागरूकता व सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के चल चित्र दिखाकर ग्रामीणों को योजनाओं से लाभ लेने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवा को एलईडी वाहन -2 के माध्यम से खूंटी प्रखंड अंतर्गत तिरला पंचायत के सारीदकेल गांव में जनजागरूकता व लोक कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित वीडियो क्लिप दिखाए गए। स्वच्छता जागरूकता से संबंधित वीडियो दिखाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान बिना हेलमेट पहने वाहन नहीं चलाने के के प्रति सतर्क किया गया। बिना हेलमेट वाहन चलाने से होने वाले नुकसानों से अवगत कराया गया। साथ ही शराब का सेवन कर वाहन नहीं चलाने के प्रति सगज किया गया। साथ ही लोगों को जल संरक्षण के प्रति सजग किया गया। जल है तो कल है संबंधित वीडियो दिखाकर ग्रामीणों को अलग माध्यमों से जल संरक्षण, रूफ टॉप वाटर हार्वेस्टिग, सोख्ता गड्ढा आदि से सम्बंधित विशेष जानकारी दी गयी।

chat bot
आपका साथी