पंप में खराबी आने से नहीं हुई जलापूर्ति

शहरी क्षेत्र में तजना जलापूर्ति केंद्र से होने वाली जलापूर्ति गत शुक्रवार की शाम व शनिवार की सुबह नहीं हुई। इसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार तज

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Sep 2019 06:45 PM (IST) Updated:Sat, 28 Sep 2019 06:45 PM (IST)
पंप में खराबी आने से नहीं हुई जलापूर्ति
पंप में खराबी आने से नहीं हुई जलापूर्ति

खूंटी : शहरी क्षेत्र में तजना जलापूर्ति केंद्र से होने वाली जलापूर्ति गत शुक्रवार की शाम व शनिवार की सुबह नहीं हुई। इसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार तजना नदी के इंटक वेल के मोटर पंप में खराबी आ जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। बताया गया कि शनिवार की शाम मोटर पंप में आई खराबी को ठीक कर लिया गया। रविवार की सुबह से पेयजलापूर्ति सुचारू हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी