विद्यार्थियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

खूंटी जिलांतर्गत तोरपा प्रखंड सहित अन्य प्रखंडों के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता अभियान के उद्?देश्य से शनिवार को जागरूकता रैली निकाली। इस अभियान के द्वारा लोगों को घरों से निकलकर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Mar 2019 01:31 AM (IST) Updated:Sun, 17 Mar 2019 01:31 AM (IST)
विद्यार्थियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
विद्यार्थियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

जागरण संवाददाता, खूंटी : जिलांतर्गत तोरपा प्रखंड सहित अन्य प्रखंडों के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता अभियान के उद्देश्य से शनिवार को जागरूकता रैली निकाली। इस अभियान के द्वारा लोगों को घरों से निकलकर मतदान करने व मतदान प्रतिशत में वृद्धि करने के लिए प्रेरित किया गया। रैली में स्कूल के विद्यार्थियों सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं व अन्य शामिल थे। पोस्टर के माध्यम से जागरूकता :

मतदाता जागरूकता के उद्येश्य से विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता से संबंधित पोस्टर हाथ में लेकर क्षेत्र के लोगों को लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया, ताकि हर मतदाता जागरूक व जिम्मेदार बने और अपने मताधिकार का सही उपयोग सुनिश्चित कर सके। विद्यालयों में मतदाता जागरूता अभियान का एक उद्देश्य यह भी है कि बच्चों के माध्यम से उनके माता-पिता व घर के अन्य सदस्यों को अपने मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा सके। बच्चे चुनाव के प्रति अपने घर व आसपास में एक सकारात्मक वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। भाषण व निबंध लेखन प्रतियोगिता :

विद्यालयों में मतदाता जागरूकता के विषयों पर भाषण व निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने भाग लिया और प्रतियोगिता के दौरान मतदान को लोकतंत्र का प्रमुख हथियार बताया। साथ ही बच्चों ने हर व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक जिम्मेदार समाज का निर्माण करने में अपना योगदान सुनिश्चित करने की दिशा दिखाई।

chat bot
आपका साथी