डोरंडा कॉलेज ने जीता हॉकी टूर्नामेंट

खूंटी : बिरसा कॉलेज में तीन दिवसीय रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज हॉकी टूर्नामेंट का शुक्र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 06:16 PM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 06:16 PM (IST)
डोरंडा कॉलेज ने जीता हॉकी टूर्नामेंट
डोरंडा कॉलेज ने जीता हॉकी टूर्नामेंट

खूंटी : बिरसा कॉलेज में तीन दिवसीय रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज हॉकी टूर्नामेंट का शुक्रवार को समापन हो गया। फाइनल में डोरंडा कॉलेज रांची ने तोरपा कॉलेज को 2-1 से पराजित कर शील्ड पर कब्जा जमा लिया। इससे पहले दो लीग मैच खेले गए। इसमें बीबीएजे कॉलेज चैनपुर बनाम बीएजे कॉलेज सिसई के बीच मैच खेला गया। सिसई ने 3-0 से चैनुपर को पराजित कर दिया। दूसरा संत जोसेफ कॉलेज तोरपा और केओ कॉलेज गुमला के बीच मैच में तोरपा ने 3-2 से केओ कॉलेज गुमला को पराजित कर दिया। तीन दिनों में कुल 12 मैचों का आयोजन किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय उपस्थित हुए। उन्होंने फाइनल मैच के विजेता और उप विजेता को शील्ड देकर सम्मानित किया। मौके पर उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए कॉलेज प्रशासन को बधाई दी। वहीं, खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत होती ही है। दोनों टीम में एक टीम को जीतना और एक को हारना पड़ता है। पर, हार से उदास नहीं होना चाहिए। जो कोशिश करते हैं उसकी कभी हार नहीं होती है। उन्होंने कहा कि खूंटी में हॉकी का इतिहास रहा है। यहां से कई खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर झारखंड का नाम रोशन कर रहे हैं। पांडेय ने कहा कि झारखंड में जितने भी विश्वविद्यालय हैं उसके चांसलर ट्रॉफी हॉकी खेल का बिरसा कॉलेज में ही आयोजन होगा। साथ ही खिलाड़ियों को प्रशिक्षण भी यहीं पर दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने बिरसा कॉलेज को अपग्रेड करने की बात कही। उन्होंने कहा कि बड़े शहरों की तरह बिरसा कॉलेज में भी पीजी और व्यवसायिक पाठ्यक्रम की पढ़ाई आरंभ होगी। इसके लिए मैंने अनुमति दे दी है। फाइनल मैच से पूर्व रांची विवि के सलेक्टर पूर्व ओलंपियन सिलवानूम डुंगड़ंग, मनोहर टोपनो, एसपी मुंडू और एसएन यादव ने रांची के विभिन्न कॉलेजों में से 16 महिला हॉकी टीमों का चयन किया। यह टीम 18 अक्टूबर से भुवनेश्वर में आयोजित पूर्वी जॉन की तरफ से खेलेगी। इस अवसर पर रांची विवि विद्यालय के डीएसडब्लू पीके वर्मा, कॉलेज प्राचार्या डॉ.एन पूर्ति, डॉ. सी खलखो, डॉ. एके महतो, डॉ. ए तिग्गा, प्रोजी किड़ो, डॉ. जेएस नाग, विजय प्रधान, घनश्याम मिश्र, डॉ. अमित, डॉ. चंद्रशेखर सहित कई कॉलेज के कर्मी उपस्थित थे। मंच संचालन सुरेंद्र मोहन यादव एवं इस खेल के आयोजन सचिव राज कुमार गुप्ता ने किया।

chat bot
आपका साथी