बिरसा कॉलेज में अंतर कॉलेज हॉकी प्रतियोगिता शुरू

खूंटी : रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज हॉकी टूर्नामेंट 2018 -19 का शुभारंभ बुधवार को बिर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 08:22 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 08:22 PM (IST)
बिरसा कॉलेज में अंतर कॉलेज हॉकी प्रतियोगिता शुरू
बिरसा कॉलेज में अंतर कॉलेज हॉकी प्रतियोगिता शुरू

खूंटी : रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज हॉकी टूर्नामेंट 2018 -19 का शुभारंभ बुधवार को बिरसा कॉलेज मैदान मैदान में हुआ। मुख्य अतिथि कॉलेज प्राचार्य डॉ. एन पूर्ति ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। टूर्नामेंट का समापन 14 सितंबर को होगा। पहले दिन टूर्नामेंट में बिरसा कॉलेज खूंटी और संत जोसेफ कॉलेज तोरपा के बीच मैच हुआ। इस मैच में संत जोसेफ कॉलेज तोरपा 1- 0 से विजयी हुआ। दूसरा मैच सिमडेगा कॉलेज और परमवीर अल्बर्ट एक्का कालेज बीच हुआ। इसमें सिमडेगा कालेज 11- 0 से विजयी हुआ। तीसरा मैच केओ कालेज बनाम केसीबी कॉलेज बेड़ो के बीच था, लेकिन बेड़ो की टीम के नहीं आने के कारण केओ कालेज गुमला को वाकओवर मिला। अंतिम मैच डोरंडा कॉलेज रांची बनाम बीएनजे कॉलेज सिसई के बीच खेला गया। इसमें डोरंडा कॉलेज के टीम ने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए सिसई कॉलेज को 8-1 से हराया। मैच का उद्घाटन कालेज की प्राचार्या डॉ. नेलन पूर्ति ने किया। इस अवसर पर डॉ. सी खलखो, डॉ. एके महतो, डॉ. एतिग्गा, प्रोजी किड़ो, डॉ. जेएस नाग, विजय प्रधान, घनश्याम मिश्र, डॉ. अमित, डॉ. चन्द्रशेखर सहित कई कॉलेज के कर्मी उपस्थित थे। मंच संचालन सुरेंद्र मोहन यादव एवं इस खेल के आयोजन सचिव राज कुमार गुप्ता ने किया।

chat bot
आपका साथी