खूंटी में भारत बंद पूर्ण रूप से सफल, 32 कार्यकर्ताओं की हुई गिरफ्तारी

खूंट : पेट्रोलियम पदार्थो के मूल्य वृद्धि के खिलाफ सोमवार को जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Sep 2018 09:57 PM (IST) Updated:Mon, 10 Sep 2018 09:57 PM (IST)
खूंटी में भारत बंद पूर्ण रूप से सफल, 32 कार्यकर्ताओं की हुई गिरफ्तारी
खूंटी में भारत बंद पूर्ण रूप से सफल, 32 कार्यकर्ताओं की हुई गिरफ्तारी

खूंट : पेट्रोलियम पदार्थो के मूल्य वृद्धि के खिलाफ सोमवार को जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। नेतृत्व पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू ने किया। सभी कार्यकर्ता पहले डाक बंगला रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में जुटे। वहां से जुलूस निकालकर नीचे चौक पहुंचे। पहले से मौजूद एसडीपीओ कुलदीप कुमार के साथ जिला पुलिस ने सभी बंद समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को सदर थाना में बैठाया। शाम में सभी को छोड़ दिया गया। गिरफ्तार कार्यकर्ताओं में पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू, पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा, जिला उपाध्यक्ष किशोर गंझू, ओमप्रकाश मिश्र, वेदप्रकाश मिश्र, सयूम अंसारी, इंदूमति, पीटर मुंडू, सुशील सांगा सहित कई कार्यकर्ता थे।

------

बाजार रहे बंद

भारत बंद के दौरान जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में दुकानें बंद रहीं। सड़कों पर कोई भी यात्री बसें नहीं दिखीं। यात्री बस नहीं होने से यात्रियों को परेशानियों को सामना करना पड़ा।

-----

झाविमो, झामुमो और राजद के कार्यकर्ता नजर नहीं आए

संयुक्त भारत बंद में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा और दूसरे विपक्षी दल के कार्यकर्ता नजर नहीं आए। जबकि, बंद की पूर्व संध्या पर निकाले गए मशाल जुलूस में झाविमो के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार मिश्रा थे। वहीं, झामुमो, राजद, वाम दलों के कार्यकर्ता नजर नहीं आए।

------

एसपी खुद सुरक्षा की निगरानी कर रहे थे

बंद में किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। इसके लिए एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा खुद चौक-चौराहों पर जाकर विधि व्यवस्था का जायजा ले रहे थे।

------

क्या कहा प्रदीप बलमुचू ने

पूर्व सांसद प्रदीप कुमार बलमूचु ने कहा कि इस बंद को सफल बनाने में जनता को पूरा समर्थन मिला है। कांग्रेस का भारत बंद पूर्ण रूप से सफल रहा। यह आम जनता से जुड़ी समस्या है, इसलिए जनता ने इसका पूरा साथ दिया है। इससे साबित होता है कि कहीं न कहीं सरकार के प्रति जनता का रोष है। आने वाले समय में ऐसे निर्णय पर सरकार एक बार सोचेगी।

chat bot
आपका साथी