मनरेगाकर्मियों ने लिया हड़ताल जारी रखने का निर्णय

हड़ताली मनरेगाकर्मियों की बैठक सोमवार को प्रखंड अध्यक्ष बरनावास तोपनो की अध्यक्षता में कर्रा-विरदा पथ स्थित टांड़ में शारीरिक दूरी पालन करते हुए हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 07:17 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 06:16 AM (IST)
मनरेगाकर्मियों ने लिया हड़ताल जारी रखने का निर्णय
मनरेगाकर्मियों ने लिया हड़ताल जारी रखने का निर्णय

कर्रा : हड़ताली मनरेगाकर्मियों की बैठक सोमवार को प्रखंड अध्यक्ष बरनावास तोपनो की अध्यक्षता में कर्रा-विरदा पथ स्थित टांड़ में शारीरिक दूरी पालन करते हुए हुई। बैठक में 14 दिनों से चली आ रही हड़ताल की समीक्षा की गई। साथ ही निर्णय लिया गया कि जब तक उनकी मांगों के संबंध में सकारात्मक वार्ता नहीं होती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

बैठक में झारखंड सरकार द्वारा मनरेगाकर्मियों को बर्खास्त किए जाने की धमकी की कड़ी आलोचना की गई। वक्ताओं ने कहा कि कोरोना काल में मनरेगाकर्मियों की हड़ताल को अमानवीय कहा जा रहा है। जबकि मनरेगा कर्मी इस कोरोना काल में बिना किसी सुरक्षा किट के घर-घर जाकर कार्य कर रहे थे। हड़ताल अवधि में उप विकास आयुक्त व प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा पंचायत सचिव पर दबाव बनाकर फर्जी डिमांड कराया जा रहा है। बैठक में लेखा सहायक अरविंद एक्का, बीपीओ जयप्रकाश मानकी, सीमा भगत, मोनी सुसन तिर्की, प्रदीप सोरेन, विजय कच्छप, पुनीत खाखा, सूरज नारायण सिंह, कंवलजीत कुमार धान, अनमोल पूर्ति, जोरोंग होरो, राजकिशोर साहू, जैनी राम, बबिता मुंडू, इशाक डुंगडुंग, दिलीप पांडेय, प्रभु बारला व कैलाश कुमार मेहता समेत अन्य मनरेगाकर्मी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी