लापता महिला का शव बरामद, डायन विसाही में हत्या की आशंका

खूंटी : गत आठ नवंबर से लापता पूर्व प्रमुख भाजपा नेता परता मुंडा की भतीजी हन्ना कुमारी शोले का शव सोमवार को गांव में ही नदी किनारे बरामद किया गया। पुलिस इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मुख्य आरोपित फरार है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 10:12 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 10:12 PM (IST)
लापता महिला का शव बरामद, डायन विसाही में हत्या की आशंका
लापता महिला का शव बरामद, डायन विसाही में हत्या की आशंका

खूंटी : गत आठ नवंबर से लापता पूर्व प्रमुख सह भाजपा नेता परता मुंडा की भतीजी हन्ना कुमारी शोले का शव सोमवार को गांव में ही नदी किनारे बरामद किया गया। उसकी हत्या की गई है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मुख्य आरोपित फरार है।

विदित हो कि थाना क्षेत्र के हुंट गांव में आठ नवंबर को सोहराय के अवसर पर रास अखाड़ा का आयोजन किया गया था। इसे देखने रात लगभग नौ बजे हन्ना कुमारी अपने भाई प्रेमनाथ मुंडा एवं भाभी के साथ गई थी। कुछ देर बाद प्रेमनाथ अपनी पत्नी के साथ वापस घर लौट आया और हन्ना वहीं रुक गई। सुबह तक घर नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई। एक सप्ताह तक जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि इस हत्याकांड में आठ लोग शामिल हैं। इन लोगों ने हन्ना की हत्या कुदाल से सिर काटकर की। हत्या के बाद सिर को कुछ दूर ले जाकर जला दिया। एसडीपीओ ने बताया कि यह डायन-बिसाही का मामला है। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपित समेत सभी अभियुक्तों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी