स्वरोजगार से जुड़ें महिलाएं : कल्याणी

खूंटी : गुमला, लोहरदगा व खूंटी जिले से बड़ी संख्या में महिलाएं रोजगार की तलाश में पलायन करती हैं। लेकिन, यदि महिलाएं संगठित होकर प्रयास करें तो उन्हें कहीं जाने की जरूरत नहीं है। वे यहीं रहकर स्वरोजगार कर सकती हैं। इसलिए मेरा यही कहना है कि महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ें और अपने परिवार को समृद्ध बनाएं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Oct 2018 05:45 PM (IST) Updated:Tue, 23 Oct 2018 05:45 PM (IST)
स्वरोजगार से जुड़ें महिलाएं : कल्याणी
स्वरोजगार से जुड़ें महिलाएं : कल्याणी

खूंटी : गुमला, लोहरदगा व खूंटी जिले से बड़ी संख्या में महिलाएं रोजगार की तलाश में पलायन करती हैं। लेकिन, यदि महिलाएं संगठित होकर प्रयास करें तो उन्हें कहीं जाने की जरूरत नहीं है। वे यहीं रहकर स्वरोजगार कर सकती हैं, इसलिए मेरा यही कहना है कि महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ें और अपने परिवार को समृद्ध बनाएं। यह बात राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण ने मंगलवार को खूंटी प्रखंड अंतर्गत फूदी पंचायत के ग्राम सिल्दा में लाह चूड़ी उत्पादन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी लालच में न पड़ें और न ही किसी के बहकावे में आएं। उन्होंने रोजगार के लिए कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है। वे यहीं रहकर स्वावलंबी बन सकती हैं। सरकार उनके साथ है। आज यहां की महिलाओं ने लाह चूड़ी उत्पादन केंद्र शुरू कर यह जता दिया है कि वे स्वावलंबन की राह पर अग्रसर हैं। इस मौके पर नीड्स के सह कार्य प्रबंधक सुब्रत घोष समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी