जिले में मिले 23 संक्रमित, 17 हुए स्वस्थ

जिले में रविवार को 23 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इन 23 संक्रमितों में सर्वाधिक नौ संक्रमित तोरपा प्रखंड के हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Oct 2020 08:35 PM (IST) Updated:Mon, 12 Oct 2020 05:13 AM (IST)
जिले में मिले 23 संक्रमित, 17 हुए स्वस्थ
जिले में मिले 23 संक्रमित, 17 हुए स्वस्थ

खूंटी : जिले में रविवार को 23 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इन 23 संक्रमितों में सर्वाधिक नौ संक्रमित तोरपा प्रखंड के हैं। वहीं आठ संक्रमित अड़की, एक मुरहू प्रखंड और पांच संक्रमित खूंटी नगर पंचायत क्षेत्र के हैं। इन्हें मिलाकर जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1720 हो गई है। यह जानकारी सिविल सर्जन डाक्टर प्रभात कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि दूसरी ओर 17 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए। इन्हें रविवार को डेडीकेटेड कोविड अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इन्हें मिलाकर जिले में अब तक 1532 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 184 सक्रिय मरीज हैं।

chat bot
आपका साथी