गरीबों के विकास से मजबूत भारत का निर्माण : ओम प्रकाश

खूंटी : जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कश्यप ने कहा है कि गरीबों

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 May 2017 08:25 PM (IST) Updated:Sun, 28 May 2017 08:25 PM (IST)
गरीबों के विकास से मजबूत भारत का निर्माण : ओम प्रकाश
गरीबों के विकास से मजबूत भारत का निर्माण : ओम प्रकाश

खूंटी : जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कश्यप ने कहा है कि गरीबों के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास से ही मजबूत भारत का निर्माण संभव है। वे रविवार को जिला भाजपा कार्यालय में जिला भाजपा अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति मोर्चा की कार्यकारणी की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे। कहा कि भाजपा सरकार गरीबों, दलितों और आदिवासियों के विकास के लिए कर काम रही है। आज विश्व में भारत का मान बढ़ा है। भाजपा कार्यकर्ताओं का लक्ष्य गरीबों की सेवा और सभी का विकास है। उन्होंने सभी से पार्टी के कार्यों और नीति को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। जिला भाजपा अध्यक्ष काशीनाथ महतो ने कहा कि काम से पहचान मिलती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपनी जिम्मेवारी निभाने की अपील की। पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं को उनके पद और दायित्व की जानकारी देने की सलाह दी। गरीबों के विकास के प्रति समर्पित प्रधान मंत्री, मुख्यमंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री और सांसद पहले ऐसा नहीं मिला था। एसटी मोर्चा के अध्यक्ष बुंदी राम मुंडा ने कहा कि यदि जिला भाजपा आर्थिक सहयोग करें तो संगठन को मजबूत बनाया जा सकता है। जिला भाजपा के मंत्री नीलू पहान ने कहा कि प्रखंड स्तरीय संगठन बनाने की जरूरत है। संचालन जिला भाजपा के मंत्री योगेंद्र नायक ने की। बैठक को जगन्नाथ भगत, विनोद नाग, विजय स्वांसी ने भी संबोधित किया। बैठक में मागो मुंडा, लक्ष्मी देवी, सुमन देवी, संबल ¨सह मुंडा, कमल पहान, गंझू पहान, लखींद्र नायक, परदेशी नायक, सुरेंद्र ¨सह मुंडा, जिदन स्वांसी, धनंजय ¨सह, महेंद्र पाहन, अजीत गौंझू, बलिराम मुंडा, रघुनाथ प्रधान, देवेंद्र स्वांसी, बुधन स्वांसी, लक्ष्मण नायक, देवानंद मुंडा, अशोक कुमार नायक आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी