जिले की खेल प्रतिभाओं का होगा चुनाव

खूंटी : झारखंड राज्य खेल प्रमोशन सोसाइटी एवं खेल एकेडमी के द्वारा जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों का च

By Edited By: Publish:Mon, 23 Jan 2017 08:21 PM (IST) Updated:Mon, 23 Jan 2017 08:21 PM (IST)
जिले की खेल प्रतिभाओं का होगा चुनाव
जिले की खेल प्रतिभाओं का होगा चुनाव

खूंटी : झारखंड राज्य खेल प्रमोशन सोसाइटी एवं खेल एकेडमी के द्वारा जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। खेल प्रतिभाओं की दो दिवसीय चुनाव की प्रक्रिया जिला मुख्यालय में 4 फरवरी से आरंभ होगी। इस तिथि को बिरसा कॉलेज, खूंटी के हॉकी मैदान में खेल प्रतिभाओं का चयन किया जाएगा। 5 फरवरी को प्रतिभावान खिलाड़ियों का चुनाव बिरसा कॉलेज के क्रिकेट के मैदान में किया जाएगा। खेल प्रतिभा चयन प्रक्रिया में कक्षा तीन या चार पास वैसे बच्चे-बच्चियां ही शामिल हो सकते हैं, जिनकी उम्र 31 मार्च 2017 तक साढ़े आठ वर्ष से लेकर 10 वर्ष हो। चयन कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागियों का आधारकार्ड और नगर निगम या प्रखंड कार्यालय द्वारा निर्गत जन्म प्रमाणपत्र ही मान्य होगा। यह जानकारी हॉकी प्रशिक्षक दशरथ महतो ने दी। उन्होंने बताया कि चुनाव कार्यक्रम में भाग लेने को इच्छुक खिलाड़ी आइसीआइसीआइ बैंक, खूंटी परिसर स्थित स्टूडेंट स्टोर से संबंधित फॉर्म प्राप्त कर आवेदन भर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में शामिल होने के दौरान फॉर्म में फोटो और अभिभावक का हस्ताक्षारयुक्त फॉर्म की प्रति जमा करना अनिवार्य होगा।

chat bot
आपका साथी