सड़क दुर्घटना में महिला घायल

नारायणपुर (जामताडा़) मंगलवार की रात को गोविदपुर-साहिबगंज हाइवे पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के घांटी जंगल के पास सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। नारायणपुर ग्रामवासी भीटका मंडल की 40 वर्षीय पत्नी भादो देवी घांटी जंगल से पैदल अपने घर नारायणपुर लौट रही थी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Mar 2020 05:22 PM (IST) Updated:Wed, 25 Mar 2020 05:22 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में महिला घायल
सड़क दुर्घटना में महिला घायल

नारायणपुर (जामताडा़) : मंगलवार की रात को गोविदपुर-साहिबगंज हाइवे पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के घांटी जंगल के पास सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। नारायणपुर ग्रामवासी भीटका मंडल की 40 वर्षीय पत्नी भादो देवी घांटी जंगल से पैदल अपने घर नारायणपुर लौट रही थी। तभी अचानक तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात बोलेरो चालक ने उन्हें धक्का मार दिया जिससे वह गिरकर घायल हो गई। वाहन चालक मौके पर से फरार हो गया। परिवारवालों ने महिला को इलाज कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया।

chat bot
आपका साथी