नवनिर्वाचित नगर पंचायत उपाध्यक्ष का किया स्वागत

मुरलीपहाड़ी (जामताड़ा) : प्रखंड के मंझलाडीह गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जामताड़ा नगर पंचायत के उपाध्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 May 2018 08:53 PM (IST) Updated:Fri, 18 May 2018 08:53 PM (IST)
नवनिर्वाचित नगर पंचायत उपाध्यक्ष का किया स्वागत
नवनिर्वाचित नगर पंचायत उपाध्यक्ष का किया स्वागत

मुरलीपहाड़ी (जामताड़ा) : प्रखंड के मंझलाडीह गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जामताड़ा नगर पंचायत के उपाध्यक्ष चंडी चरण दे का अभिनंदन किया। समारोह में नवनिर्वाचित नगर उपाध्यक्ष चंडी चरण दे को भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर स्वागत किया। इस बाबत नगर उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता की जीत पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत है। मैं आज जहां तक पहुंचा हूं उसमें जामताड़ा नगर की जनता एवं भाजपा कार्यकर्ता का भरपूर सहयोग है। उन्होंने कहा कि मुझे जिस उम्मीद के साथ पार्टी ने दायित्व दिया है उसपर खरे उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा। कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है यहां मेहनत करनेवाले कार्यकर्ता कभी अपमानित नहीं होते हैं। पंचायत स्तर का कार्यकर्ता भी पार्टी में राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकता है। कार्यकर्ताओं से अपील किया कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से ही जुट जाएं।

इस मौके पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष संतन मिश्र एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष चंडी चरण दे ने देवलबाड़ी पंचायत के विभिन्न गांवों के पच्चीस महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत निश्शुल्क गैस चूल्हा एवं सिलिंडर प्रदान किया। बीस सूत्री उपाध्यक्ष ने महिलाओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर गरीब परिवार की जरूरत को समझा है। आप सभी जो वर्षो से धुआं की चपेट में बीमार पड़ते थे उससे अब उबरने का समय आ गया है। अब गैस चूल्हे का सदुपयोग करें। उन्होंने कहा कि अब बहुत जल्द ही ऐसे एसटी एएससी एवं पिछड़े समाज के परिवार जिनका टीन नंबर नहीं है उन्हें भी सरकार गैस चूल्हा देगी। उन्होंने लोगों से अपील किया कि सभी लोग फार्म भरें जिन्हें कोई असुविधा हो मुझे सूचित करें समस्या का समाधान त्वरित किया जाएगा। मौके पर भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष संजय ओझा, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष संजय पोदार, कमलेश पांडेय, बलदेव महतो, श्याम सुंदर राय, जय प्रकाश आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी