नगर पंचायत शहरी सुविधा देने को संकल्पित : वीरेंद्र

जामताड़ा स्वीकृति प्राप्त लाभुकों का प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 09:27 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 09:27 PM (IST)
नगर पंचायत शहरी सुविधा देने को संकल्पित : वीरेंद्र
नगर पंचायत शहरी सुविधा देने को संकल्पित : वीरेंद्र

जामताड़ा : स्वीकृति प्राप्त लाभुकों का प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण कराने को लेकर नपं प्रयासरत है। आवास का निर्माण कार्य निर्धारित मानक के अनुरूप कराने पर भी बल दिया जा रहा। रविवार को नपं के वार्ड नंबर10 स्थित राखबन मोहल्ले के पीएम आवास योजना के स्वीकृति प्राप्त लाभार्थियों ने सामूहिक रूप से भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। लाभार्थियों के अनुरोध पर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष विरेंद्र मंडल, वार्ड पार्षद पवित्र महता कार्यक्रम में शामिल हुए।

पूर्व अध्यक्ष ने बताया कि जब से जामताड़ा नगर पंचायत बनी है, जनता ने सबों की सेवा करने का मौका दिया है। तब से जामताड़ा नगर पंचायत का विकास सभी क्षेत्रों में हो रहा है। लोग इस बात का साक्षी है कि किस प्रकार इस नगर में पहले सड़क, नाली की समस्या थी। आज हर वार्ड में लगभग सड़कें एवं जल निकासी के लिए नाली ,साथ सफाई का प्रबंधन विशेष रूप से किया जा रहा है। जामताड़ा के सार्वजनिक विकास के कामों को लेकर हर जगह चर्चा हो रही। एक पीएम आवास योजना है। जामताड़ा के जमाबंदी रैयती परिवार हो या दान पत्र के भूमि पर बैठे असमर्थ परिवार, सबों का पक्का मकान नगर पंचायत पीएम आवास के तहत उपलब्ध करा रही है†ा मंडल में सभी उपस्थित लोगों से जामताड़ा के आगे के विकास के लिए सहयोग व समर्थन मांगा। उपस्थित लोगों ने मंडल का समर्थन दिया।

chat bot
आपका साथी