करमाटांड़ रेलवे फाटक से गणपत चौक पथ पर जलजमाव से परेशानी

करमाटांड़ (जामताड़ा) करमाटांड़ रेलवे फाटक से गणपत महतो चौक बाजार आने वाली सड़क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Aug 2021 06:52 PM (IST) Updated:Tue, 10 Aug 2021 06:52 PM (IST)
करमाटांड़ रेलवे फाटक से गणपत चौक पथ पर जलजमाव से परेशानी
करमाटांड़ रेलवे फाटक से गणपत चौक पथ पर जलजमाव से परेशानी

करमाटांड़ (जामताड़ा): करमाटांड़ रेलवे फाटक से गणपत महतो चौक बाजार आने वाली सड़क लगातार लोगों को दुर्घटना का शिकार बना रही है। जलजमाव की वजह से लोगों का आवागमन खतरनाक हो चुका है। विभाग व स्थानीय प्रशासन जल निकासी की व्यवस्था बनाने के प्रति चुप्पी साधे है। प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा लोगों को आश्वासन दिया गया था कि सड़क पर बने हुए गड्ढे पर तत्काल भराई का काम किया जाएगा। परंतु अब तक किसी तरह के कार्य नहीं होने से लगातार लोग दुर्घटना का शिकार बन रहे हैं। सड़क पर बने हुए गड्ढे पानी के कारण दिखाई नहीं देते हैं। नतीजतन वाहन चालक उनका शिकार हो रहे। करमाटांड़ गणपत महतो चौक जाने के लिए लोगों को सड़क पर बने हुए जलजमाव के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जलजमाव का मुख्य कारण जल निकासी की व्यवस्था की कमी है। इस वजह से सड़कों पर जलजमाव बराबर बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि जिला प्रशासन व स्थानीय प्रशासन को इस पर पहल करनी चाहिए। ताकि लोगों के लिए आवागमन सुलभ हो सके। कहा कि जनप्रतिनिधि को भी मामले से अवगत कराया गया परंतु किसी ने ध्यान नहीं दिया।

chat bot
आपका साथी