आज गांधी मैदान में शान से लहराएगा तिरंगा

संवाद सहयोगी जामताड़ा 73 वें गणतंत्र दिवस का प्रमुख समारोह जामताड़ा शहर स्थित गांधी मैदान

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Jan 2022 07:32 PM (IST) Updated:Tue, 25 Jan 2022 07:32 PM (IST)
आज गांधी मैदान में शान से लहराएगा तिरंगा
आज गांधी मैदान में शान से लहराएगा तिरंगा

संवाद सहयोगी, जामताड़ा : 73 वें गणतंत्र दिवस का प्रमुख समारोह जामताड़ा शहर स्थित गांधी मैदान में होगा। यहां उपायुक्त फैज अहमद मुमताज ध्वजारोहण करेंगे। गांधी मैदान समेत अन्य समारोह स्थल समारोह के लिए सजधज कर तैयार है। उपायुक्त की अध्यक्षता में विभिन्न समारोह स्थल में ध्वजारोहण को लेकर समय निर्धारित है -

-- सुबह 8:00 बजे, उपायुक्त आवासीय कार्यालय में ध्वजारोहण

सुबह 08:25 बजे : उपायुक्त आवासीय कार्यालय से वीर कुंवर सिंह प्रतिमा स्थल (टावर चौक) के लिए प्रस्थान

सुबह 08:33 बजे : वीर कुंवर सिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण व सुभाष चौक के लिए प्रस्थान

सुबह 08:37 बजे : सुभाष चौक पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण व एसबीआइ मुख्य शाखा चौक, महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल के लिए प्रस्थान

सुबह 08:41 बजे : एसबीआइ मुख्य शाखा स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण व बाबा साहेब बीआर आंबेडकर प्रतिमा स्थल के लिए प्रस्थान।

सुबह 08:44 बजे : बाबा साहेब बीआर अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण व सिदो-कान्हू प्रतिमा स्थल के लिए प्रस्थान।

सुबह 08:48 बजे : सिदो-कान्हू प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा गांधी मैदान के लिए प्रस्थान।

सुबह 08:50 बजे : उपायुक्त का गांधी मैदान में आगमन।

सुबह 08:51 बजे : शहीद स्मारक पर माल्यार्पण।

सुबह 08:52 बजे : गांधी मैदान में परेड की सलामी।

सुबह 08:55 बजे : परेड का निरीक्षण।

सुबह 09:00 बजे : गांधी मैदान में ध्वजारोहण।

सुबह 09:02 बजे : उपायुक्त का अभिभाषण।

सुबह 09:12 बजे : झांकी, सम्मान तथा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम।

सुबह 09:38 बजे : कार्यक्रम का समापन।

सुबह 09:40 बजे : उपायुक्त का गांधी मैदान से समाहरणालय के लिए प्रस्थान।

chat bot
आपका साथी