जामताड़ा में सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी सहित तीन की मौत

सड़क हादसे में पति-पत्नी सहित तीन की मौत हो गई। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Sun, 12 Nov 2017 04:06 PM (IST) Updated:Sun, 12 Nov 2017 04:06 PM (IST)
जामताड़ा में सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी सहित तीन की मौत
जामताड़ा में सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी सहित तीन की मौत

जामताड़ा, जेएनएन। झारखंड के जामताड़ा में आज सड़क हादसे में पति-पत्नी सहित तीन की मौत हो गई। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, विंदापथर थाना के दिघरिया गांव के समीप रविवार दोपहर जामताड़-दुमका मुख्य सड़क पर बस की चपेट में आकर एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। 

हादसे में मारे गए लोगों की पहचान बिंदापाथर थाना क्षेत्र के घाघर गांव के बहादुर मंडल 46 व उनकी पत्नी मेनका गोराई 38 के रूप में की गई है। दोनों बाइक से कहीं जा रहे थे। हादसे के बाद पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। सड़क पर आवागमन सामान्य है। 

पलामू में ट्रैक्टर पलटने से तीन की मौत

पलामू के छतरपुर में शनिवार देर रात ट्रैक्टर पलटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। सभी मजदूर छतरपुर थाना के मंदया गांव के हैं। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल भेज दिया है।

झारखंड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी