वज्रपात से महिला समेत तीन जख्मी

मुरलीपहाड़ी (जामताड़ा) : नारायणपुर थाना क्षेत्र के बोरोटांड़ के अमझेर बहियार में वज्रपा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Sep 2018 09:42 AM (IST) Updated:Thu, 06 Sep 2018 09:42 AM (IST)
वज्रपात से महिला समेत तीन जख्मी
वज्रपात से महिला समेत तीन जख्मी

मुरलीपहाड़ी (जामताड़ा) : नारायणपुर थाना क्षेत्र के बोरोटांड़ के अमझेर बहियार में वज्रपात से एक बच्चा समेत तीन लोग जख्मी हो गए। एक महिला की स्थिति सामान्य है। वहीं बाप-बेटे की स्थिति गंभीर है। मिरगा गांव निवासी कुंदन मुर्मू (32) अपने एक वर्षीय पुत्र सोनेलाल मुर्मू के साथ बुधवार को ससुराल बोरोटांड़ आ रहा था। बोरोटांड़ गांव की 45 वर्षीय लुखू मरांडी भी खेत में काम करने के दौरान वज्रपात की चपेट में आ गई।

यह घटना तीन बजे के आसपास की है। घटना की सूचना पर ग्रामीणों ने तीनों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर दो को जामताड़ा बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। वज्रपात की दूसरी घटना में नसीम अंसारी का पक्का का घर क्षतिग्रस्त हो गया।

chat bot
आपका साथी