सड़क हादसों में तीन जख्मी, एक की स्थिति गंभीर

रफ्तार के कारण लोग काल के गाल में जा रहे हैं। शनिवार की देर शाम जामताड़ा में हुए अलग अलग सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनमें एक मां बेटी शामिल है जबकि दूसरा बाइक सवार शामिल। हादसे में जख्मी हुई महिला स्थिति गंभीर है।

By Gautam OjhaEdited By: Publish:Sun, 18 Sep 2022 04:54 PM (IST) Updated:Sun, 18 Sep 2022 04:54 PM (IST)
सड़क हादसों में तीन जख्मी, एक की स्थिति गंभीर
सड़क हादसे में गंभीर महिला को सदर अस्पताल जामताड़ा में भर्ती कराया गया है।

संवाद सहयोगी, जामताड़ा : शनिवार शाम को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसे में एक बच्चा,उसकी मां समेत तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मी तीनों को जामताड़ा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की स्थिति गंभीर देख धनबाद रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे पर बावनडीह मोड़ के समीप तेज रफ्तार बाइक का संतुलन बिगड़ने से बांकूडीह निवासी सह बाइक चालक परमेश्वर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

स्थानीय लोगों ने परिवार वालों को सूचना दी और परिवार वाले ने जख्मी अवस्था में बाइक चालक को जामताड़ा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। बाइक चालक ने बताया कि वे बांकुडीह स्थित अपने घर से नारायणपुर जा रहे थे। इसी दौरान मोड़ के पास बाइक असंतुलित हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर उनके घरवाले पहुंचे और जख्मी अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। इसी प्रकार दूसरी घटना जामताड़ा-दुमका मार्ग पर सतसाल नदी घाट के समीप बाइक का संतुलन बिगड़ने से हुई।

बताया जाता है कि जामताड़ा थाना क्षेत्र के उदलबनी निवासी व्यक्ति पत्नी व छह माह के बच्चे के साथ फतेहपुर थाना क्षेत्र स्थित रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया। जिसमें बाइक में सवार पत्नी बसंती मुर्मू व छह माह का नवजात जख्मी हो गया। महिला माला देवी को गंभीर जख्म है, प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज की सलाह दी गई है।

chat bot
आपका साथी