तीन दिन बाद खुला नगर थाना

संवाद सहयोगी जामताड़ा चार दिन पूर्व 10 पुरुष तथा एक महिला सुरक्षाकर्मी संक्रमित मिलने के बाद

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Sep 2020 07:39 PM (IST) Updated:Thu, 03 Sep 2020 07:39 PM (IST)
तीन दिन बाद खुला नगर थाना
तीन दिन बाद खुला नगर थाना

संवाद सहयोगी, जामताड़ा : चार दिन पूर्व 10 पुरुष तथा एक महिला सुरक्षाकर्मी संक्रमित मिलने के बाद सील हुए टाउन थाना परिसर गुरुवार को खुल गया। इसके पूर्व जनता की शिकायत लेने की व्यवस्था थाना स्तर से की गई थी।

थाना परिसर के एक कोने में पुलिस कर्मी शिकायतें सुनकर उसपर कार्रवाई कर रहे थे। पुलिस के अनुसंधान समेत अन्य कामकाज पुलिस अधिकारियों के संक्रमित होने से प्रभावित हो गया था। अब स्थिति सामान्य हो रही है। हालांकि अब भी थाना के अंदर कमरे में लोगों का प्रवेश निषेध है। जरूरतमंद व्यक्ति खिड़की के माध्यम से अपने आवेदन या शिकायत दर्ज करा रहे हैं।

थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो जाएगी। थाना के अंदर कार्यालय कक्ष में किसी को प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा है। जरूरतमंद लोगों का काम शुरू है। पूर्व में थाना परिसर में बैठकर लोगों का आवेदन लिया गया था जिसका निष्पादन शुरू कर दिया गया है। थाना में पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारी तथा सुरक्षाकर्मियों का नमूना जांच हो चुका है।

chat bot
आपका साथी