समाजसेवी ने जरूरतमंदों में सेवई व लच्छा बांटा

जामताड़ा ईद त्योहार में गरीबों के घर भी सेवई-लच्छा बनाने को समाजसेवी तरुण कुमार गुप्त

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 May 2020 07:42 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 06:15 AM (IST)
समाजसेवी ने जरूरतमंदों में सेवई व लच्छा बांटा
समाजसेवी ने जरूरतमंदों में सेवई व लच्छा बांटा

जामताड़ा : ईद त्योहार में गरीबों के घर भी सेवई-लच्छा बनाने को समाजसेवी तरुण कुमार गुप्ता ने रविवार को सर्खेलडीह स्थित आवासीय कार्यालय में शारीरिक दूरी का अनुपालन के साथ अल्पसंख्यक महिला-पुरुषों के बीच सेवई-लच्छा व नगद राशि प्रदान किया। मौके पर गुप्ता ने कहा कि लॉकडाउन के कारण निम्न वर्गीय परिवार में गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो चुका है। ऐसी विषम परिस्थिति में अल्पसंख्यक समुदाय के दरवाजे पर ईद दस्तक दे चुकी है। गरीब-असहाय के घरों में सेवई-लच्छा के बिना उदासी न हो, इसके लिए महिला-पुरुषों के बीच सेवई-लच्छा व नगद राशि बांटी गई। लोगों से शांति सौहार्द वातावरण में शारीरिक दूरी अनुपालन के साथ ईद मनाने की अपील की गई। उन्होंने जामताड़ा विस क्षेत्र के 55 पंचायतों में जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री व बैग का वितरण अब तक करने का दावा किया। हाइवे पर आहार रथ के माध्यम से प्रवासियों को भोजन व पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी