सहायक अध्यापक का दर्जा देकर सरकार ने सराहनीय कार्य किया

संवाद सहयोगी मुरलीपहाड़ी (जामताड़ा) झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा.

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Jan 2022 06:26 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jan 2022 06:26 PM (IST)
सहायक अध्यापक का दर्जा देकर सरकार ने सराहनीय कार्य किया
सहायक अध्यापक का दर्जा देकर सरकार ने सराहनीय कार्य किया

संवाद सहयोगी, मुरलीपहाड़ी (जामताड़ा) : झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा. दिलीप कुमार सिंह तथा प्रधान सचिव वरुण कुमार मंडल ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि राज्य के पारा शिक्षकों के लंबे संघर्ष के बाद सरकार ने सम्मानजनक समझौता कर शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है। सहायक अध्यापक नियमावली 2021 के अंतर्गत पारा शिक्षकों को सहायक शिक्षक का दर्जा दिया जाना, मानदेय में बढ़ोतरी करना, 60 साल की नौकरी सुनिश्चित करना, मातृत्व लाभ के अलावा आकस्मिक दुर्घटना का लाभ देकर सरकार ने लंबे समय से चल रहे संघर्ष पर विराम लगा दिया है। इसे शिक्षकों की सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हुई है। साथ ही शिक्षकों का मनोबल, ऊर्जा तथा उत्साह में वृद्धि हुई है। कहा कि इसका सीधा प्रभाव बच्चों के गुणात्मक शिक्षा पर पड़ेगा। बच्चों के साथ उत्साह और लगन से सहायक शिक्षक गुणात्मक वृद्धि प्रदान करने में सहयोग करेंगे। इन शिक्षकों का समाज के साथ-साथ बच्चों के प्रति दायित्व भी बढी है। जामताड़ा जिले में शिक्षकों के संघर्ष को गति देने में सुमन सिंह, नीलांबर आदि नेताओं के साथ-साथ शिक्षक संगठन की अहम भूमिका रही है। राज्य की हेमंत सरकार ने स्वागत योग्य कदम उठाया है।

chat bot
आपका साथी