विद्यासागर पर शोध करने मेदनीपुर विवि के छात्र पहुंचे करमाटांड़

करमाटांड़ (जामताड़ा) : विद्यासागर मेदनीपुर यूनिवर्सिटी के 52 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक का एक दल शनिवार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Apr 2018 08:35 AM (IST) Updated:Sun, 15 Apr 2018 08:35 AM (IST)
विद्यासागर पर शोध करने मेदनीपुर विवि के छात्र पहुंचे करमाटांड़
विद्यासागर पर शोध करने मेदनीपुर विवि के छात्र पहुंचे करमाटांड़

करमाटांड़ (जामताड़ा) : विद्यासागर मेदनीपुर यूनिवर्सिटी के 52 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक का एक दल शनिवार को पंडित ईश्वरचंद्र विद्यासागर की कर्मभूमि करमाटांड़ पहुंचा। प्रोफेसर डॉक्टर किशन मुर्मू ने बताया कि यूनिवर्सिटी से कुल 52 विद्यार्थियों का दल पंडित ईश्वरचंद्र विद्यासागर की कर्मभूमि पर शोध करने के क्रम में आया हैं। छात्र भ्रमण कर पंडित ईश्वरचंद्र विद्यासागर के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे। विद्यासागर रेलवे स्टेशन स्थित पुस्तकालय एवं विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर शोध कर रहे हैं। यूनिवर्सिटी जल्द ही विद्यासागर पर आधारित पुस्तक प्रकाशित करने जा रही है। जिसमें पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर के बारे में विस्तृत जानकारियां होंगी जिससे लोगों को एवं वहां पढ़ने वाले छात्रों को विशेष जानकारियां मिलेगी। कहा कि विद्यासागर की कर्मभूमि काफी प्रशंसनीय है। यहां के लोग भी उतने ही प्रशंसनीय हैं, इस कारण यह धरोहर अब तक सुरक्षित है। इस मौके पर प्रोफेसर डॉ. रतन हेम्ब्रम, कालीचरण हांसदा समेत कई लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी