डोभा में डूबने से एएनएम के पुत्र की मौत
संवाद सहयोगी कुंडहित (जामताड़ा) गुरुवार सुबह प्रखंड के शंकरपुर उपस्वास्थ्य केन्द्र की ए
संवाद सहयोगी, कुंडहित (जामताड़ा) : गुरुवार सुबह प्रखंड के शंकरपुर उपस्वास्थ्य केन्द्र की एएनएम के तीन साल के पुत्र की मौत डोभा मे डूबने से मृत्यु हो गई। शंकरपुर उपस्वास्थ्य केंद्र के कार्यरत एएनएम का पुत्र रोज की तरह गुरुवार को भी सुबह नौ बजे कुंडहित से केन्द्र पहुंचा था। केंद्र में गुरुवार को टीकाकरण होने के कारण मां कार्य में व्यस्त हो गई। दोपहर दो बजे कार्य से फुर्सत होने पर पुत्र की खोजबीन की। वह आसपास नहीं दिखाई दिया। इतने में केंद्र के पास में एक डोभा में ढूंढने पर पुत्र पानी के अंदर मिला। उसे तत्काल कुंडहित सीएचसी लाया गया। सीएचसी में इलाज शुरू करने के दौरान डॉ. विनिता मुर्मू ने बच्चा को मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी कुंडहित थाना पुलिस को दी गई।