खलिहान में आग लगने से 60 हजार की संपत्ति नष्ट

सियारसुली गांव के युद्धपति मंडल के खलिहान में शुक्रवार की दोपहर आग लगने से लगभग साठ हजार रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग की लपटों को देख ग्रामीणों ने फायरब्रिगेड को इसकी जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 05:50 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 05:50 PM (IST)
खलिहान में आग लगने से 60 हजार की संपत्ति नष्ट
खलिहान में आग लगने से 60 हजार की संपत्ति नष्ट

संवाद सहयोगी, कुंडहित (जामताड़ा) : सियारसुली गांव के युद्धपति मंडल के खलिहान में शुक्रवार की दोपहर आग लगने से लगभग साठ हजार रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग की लपटों को देख ग्रामीणों ने फायरब्रिगेड को इसकी जानकारी दी। समाचार लिखे जाने तक शाम तक फायरब्रिगेड की गाड़ी सियारसुली नहीं पहुंच पाई थी। आग लगते ही ग्रामीण चापाकल, तालाब तथा कुआं से पानी लेकर आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। इससे आग नियंत्रित नहीं हुई तो तालाब से पंप लगाकर पानी डाला गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

पीड़ित किसान ने बताया कि खलिहान में 20 बीघा जमीन का धान व बिचाली रखी हुई थी। धान व बिचाली जल कर राख हो गई। युद्धपति मंडल ने बताया कि साठ हजार रुपए का नुकसान हुआ है। उन्हें इस बात की चिता सता रही है कि साल भर पूरे परिवार का भरण- पोषण कैसा होगा। उन्होंने अंचलाधिकारी से क्षतिपूर्ति की मांग की। मौके पर पीड़ित परिवार के अलावे ग्रामप्रधान गयाप्रसाद चंद,अंचल निरीक्षक रमेश प्रसाद, कैलाश मंडल आदि ग्रामीण उपस्थित थे। खलिहान में आग की दूसरी घटना : एक सप्ताह में दो खलिहान में आग लगने की यह दूसरी घटना है। इसी रविवार को ग्वालडंगाल में गया टुडू के खलिहान पर आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई थी। पांच दिन के अंदर सियारसुली गांव युद्धपति मंडल के खलिहान में आग लगी। साथ ही 25 फरवरी को रूपनारायणपुर जंगल में तथा 28 फरवरी को बनकाटी में आम बागवानी व माझगेड़िया में आग से संपत्ति नष्ट हुई थी। आग से बचाव को ग्रामीणों ने कुंडहित में ही दमकल की व्यवस्था स्थायी करने की मांग की।

chat bot
आपका साथी