साहब, डीलर कम देता है खाद्यान्न

फतेहपुर (जामताड़ा) : प्रखंड परिसर में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें ग

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Oct 2018 07:26 AM (IST) Updated:Tue, 16 Oct 2018 07:26 AM (IST)
साहब, डीलर कम देता है खाद्यान्न
साहब, डीलर कम देता है खाद्यान्न

फतेहपुर (जामताड़ा) :

प्रखंड परिसर में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं के निवारण को 130 आवेदन अधिकारियों को सौंपे। इनमें कुछ समस्याओं का निपटारा ऑन द स्पॉट किया गया। अन्य आवेदन की जांच के बाद समाधान का भरोसा दिया गया। नए आवास के लिए 25 लोगों ने आवेदन दिया। जबकि पेंशन के लिए 65, नए राशन कार्ड को लेकर 12 एवं राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए 24 आवेदन, लक्ष्मी लाडली योजना से दो, कन्यादान के लिए एक1, दिव्यांग पेंशन के लिए दो एवं मातृत्व बंधन के लिए एक आवेदन पड़े। जन वितरण प्रणाली के दुकानदार द्वारा कम राशन वितरण किए जाने की शिकायत की गई।

पालोजोरी पंचायत के छोटू गोरांई ने आवेदन देकर शिकायत की कि पालोजोरी पंचायत के हाथधरा जविप्र दुकानदार 30 किलो में 27 किलो खाद्यान्न वितरण कर रहा है। इस पर बीडीओ ने एमओ को जांच करने का निर्देश दिया। बीडीओ पंकज कुमार रवि ने कहा कि जनता दरबार से लोगों को लाभ मिल रहा है। लोग बढ़-चढ़कर अपनी समस्या को बता रहे हैं। कई समस्या का निष्पादन तत्काल कर दिया जाता है। प्रमुख किरण कुमारी बेसरा ने जनता की उपस्थिति कम रहने पर प्रचार-प्रसार करने का सुझाव दिया। ताकि अधिक से अधिक लोग जनता दरबार में आकर अपनी समस्याओं का समाधान कर सके। जनता दरबार में लाभुकों के बीच उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन का भी वितरण किया गया। मौके पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष संतन मिश्रा, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष ¨चतामणि भंडारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सह प्रभारी एमओ जयशंकर प्रसाद, पीएचईडी जेई विमल कुमार, जेई उत्तम कुमार शर्मा, सुशील पंडित आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी