जामताड़ा में आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में सड़क जाम, दोषी को गिरफ्तार करने की मांग

Jharkhand. नारायणपुर थाना क्षेत्र में लोगों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलने पर कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी मौके पर पहुंचे और शांति बनाए रखने की अपील की।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 14 Jul 2019 03:48 PM (IST) Updated:Sun, 14 Jul 2019 03:49 PM (IST)
जामताड़ा में आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में सड़क जाम, दोषी को गिरफ्तार करने की मांग
जामताड़ा में आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में सड़क जाम, दोषी को गिरफ्तार करने की मांग

जामताड़ा, जासं। सोशल मीडिया पर मजहब के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में नारायणपुर में रविवार दोपहर बवाल मच गया। समुदाय विशेष के लोगों ने गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे को जाम कर दिया। लोग आरोपित नारायणपुर निवासी प्रकाश मंडल की गिरफ्तारी की मांग की। इस मामले में नारायणपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इधर, प्रकाश मंडल ने नगर थाने में सरेंडर कर दिया है। जाम के दौरान कृषि मंत्री रणधीर सिंह, स्थानीय विधायक डॉ. इरफान अंसारी, एसडीपीओ अरविंद उपाध्याय भी पहुंचे। इनलोगों ने सभी को शांत कराया।

कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सफाउल अंसारी, सलीम अंसारी, मोहम्मद मुस्तफा आदि के नेतृत्व में लोगों ने सड़क को जाम किया था। घंटे भर में बाद प्रशासनिक आश्वासन पर जाम हटा। लोगों ने कहा कि प्रशासन के आश्वासन पर उनका पूरा भरोसा है। डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि एक धर्म विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी सरासर गलत है। यह बर्दाश्त योग्य बात नहीं है। प्रशासन ने लोगों को आश्वस्त किया है कि बहुत जल्द अमर्यादित टिप्पणी करने वाले की गिरफ्तारी होगी। सभी वर्गों को साथ लेकर चलना हमारी फितरत है। कुछ लोग सामाजिक समरसता बिगाडऩा चाहते हैं।

सड़क जाम में फंसे मंत्री
रांची से सारठ जाने के क्रम में नारायणपुर थाना मोड़ पर सड़क जाम में कृषि मंत्री रणधीर ङ्क्षसह भी फंसे। सड़क जाम को देखकर वे गाड़ी से नीचे उतरे और लोगों को समझाया। मंत्री ने कहा कि किसी भी धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी कतई नहीं होनी चाहिए। दोषी पर प्रशासन कार्रवाई करेगा।

फेसबुक पर धर्म विशेष पर अमर्यादित टिप्पणी की बात सामने आई है। पोस्ट करने वाले प्रकाश मंडल को गिरफ्तार किया जाएगा। पब्लिक प्रशासन पर पूरा विश्वास रखे। अरविंद उपाध्याय,  एसडीपीओ।

हम नहीं चाहते कि समाज में सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़े। इसलिए प्रकाश का सरेंडर करवाया गया है। सोनू, जिला संयोजक, बजरंग दल, जामताड़ा।

chat bot
आपका साथी