नाबालिग लड़की से दुष्कर्म

कुंडहित (जामताड़ा) सोमवार शाम सात बजे दुकान से सामान खरीदकर घर वापस जाने के क्रम में नाबालिग लड़की से जबरन दुष्कर्म करने का एक समाचार कुंडहित थाना के वृंदाबनी इलाके में सामने आया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 05:42 PM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 05:42 PM (IST)
नाबालिग लड़की से दुष्कर्म
नाबालिग लड़की से दुष्कर्म

कुंडहित (जामताड़ा) : सोमवार शाम सात बजे दुकान से सामान खरीदकर घर वापस जाने के क्रम में नाबालिग लड़की से जबरन दुष्कर्म करने का एक समाचार कुंडहित थाना के वृंदाबनी इलाके में सामने आया है। एक सोलह वर्षीय लड़की सोमवार की शाम सात बजे गांव की दुकान से सामान लेकर घर जा रही थी। इसी क्रम में गांव का ही लखन बेसरा जबरन उसे पकड़कर अंधेरे में जंगल की ओर ले गया और दुष्कर्म किया। पीड़िता के आवेदन पर थाना में मामला दर्ज किया गया है। बेसरा अभी भी फरार है।

chat bot
आपका साथी