कलशयात्रा से रामचरित मानस महायज्ञ शुरू

नारायणपुर (जामताड़ा) प्रखंड क्षेत्र के करमदाहा स्थित दुखिया महादेव मंदिर प्रांगण में शनिवा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Mar 2019 08:44 AM (IST) Updated:Sun, 17 Mar 2019 08:44 AM (IST)
कलशयात्रा से रामचरित मानस महायज्ञ शुरू
कलशयात्रा से रामचरित मानस महायज्ञ शुरू

नारायणपुर (जामताड़ा) : प्रखंड क्षेत्र के करमदाहा स्थित दुखिया महादेव मंदिर प्रांगण में शनिवार को कलश यात्रा के साथ 5 दिवसीय श्रीरामचरित मानस महायज्ञ शुरू हो गया। करमदाहा के दुखिया महादेव मंदिर प्रांगण स्थित यज्ञ मंडप से 551 कन्याएं कलश लेकर देवलबाड़ी, नयाडीह होते हुए बराकर नदी के नौघट्टा घाट पहुंची। यज्ञाचार्य आचार्य कृष्णा नंद शुक्ल जी महाराज ने कलश में जल भराया। बाद में कलश लेकर पुन: करमदाहा यज्ञ मंडप पहुंची। इस दौरान राम-लक्ष्मण, जानकी, हनुमान, शंकर-पार्वती, राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी भी निकाली गई। करमदाहा में यज्ञ आयोजन से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष मनमोहन सिंह, महामंत्री उत्तम मंडल, मुखिया कमल हांसदा, पंचायत समिति सदस्य लूटलाल गोप, बीस सूत्री उपाध्यक्ष संतन मिश्रा, परेश दास, किशन दास, बमशंकर दुबे, बालेश्वर मंडल, भगवान दास, जयमंगल सिंह, सुरेन्द्र सोरेन, हराधन पंडित, गुही महतो, विवेक मंडल, रंजीत मंडल, जयदेव मंडल, बावन मंडल, पप्पू दास आदि जुटे हैं।

chat bot
आपका साथी